अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिक्षण संस्थानों में होने वाली रैगिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया गया है। प्रशासन और पुलिस के अफसरों के साथ शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
एंटी रैगिंग कमेटी का अध्यक्ष जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार व सदस्य सचिव एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह को बनाया गया है। जबकि, एसएसपी राजेश एस सदस्य बनाए गए हैं। बीयू के प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. एनएस सेंगर, बीआईईटी के रजिस्ट्रार महेंद्र कुमार, कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एसएस कुशवाहा, आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रधानाचार्य आरके राठौर, बीबीसी के प्रधानाचार्य टीके शर्मा, बीकेडी के प्रधानाचार्य एसके राय, आर्यकन्या कॉलेज की प्रधानाचार्य अलका नायक, महिला डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य अनुभा श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। एनजीओ व छात्रसंघ के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।