फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा फोर्स

Thu, 03 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गोविंद चौराहा स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ व शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी तैनात करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सात मार्च को महाशिवरात्रि है, जिसके चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही उमड़ना शुरू हो जाते हैं। वहीं, कोतवाली के बड़ा बाजार से शिवजी की शोभायात्रा निकलती है, जो मिश्रित आबादी क्षेत्र से होकर गुजरती है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना है।

बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों ने मंथन किया। तय हुआ कि बड़ा बाजार क्षेत्र से महाकालेश्वर मंदिर तक की दूरी को कई हिस्सों में बांटकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों को वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। बैरीकेडिंग कर श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। आसपास के घरों की छतों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। शोभायात्रा मार्ग के अलावा मंदिर तक दो दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर के अंदर किए गए कब्जों को हटाया जा चुका है जिसकी वजह से तनाव के हालात नहीं हैं। बावजूद इसके एहतियातन फोर्स को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें