फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में न जाए बिजली, इसलिए होने लगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों व लाइनों के मेंटेनेंस काम में जुट गया है। प्रतिदिन अलग- अलग फीडरों की एक- एक घंटे बिजली काटकर सबस्टेशनों पर उपकरणों व ट्रांसफार्मरों की जांच तथा तारों पर आ रही पेड़ की डालियों को काटने का काम हो रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह जेल चौराहा सबस्टेशन के इलाइट फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मरों में तेल, केबिल आदि की जांच की गई। इसमें स्टेशन मार्ग व चित्रा मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मरों पर कर्मचारियों ने काम किया। सूतीमिल सबस्टेशन के औद्योगिक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कर्मचारियों ने पेड़ काटने का काम किया। दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने झांसी महानगर को 24 घंटे बिजली देने के आदेश दे रखे हैं। इस बार गर्मियों में बिजली की समस्या न हो, इसकी भी पूरी तैयारी विभाग ने कर रखी है। सभी सबस्टेशनों पर पिछले कुद दिनों से मेंटेनेंस का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें