सर्कुलर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा व सर्व हरियाणा ग्रामीण के बाहर लोगों की भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी लॉकडाउन के दौरान जन धन खाता धारकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से सभी खातों में पान ₹500 की राशि डाली गई है। जिला के करीब 70000 लाभार्थियों के खाते में इस तरह की राशि आई है, लेकिन जैसे ही बुधवार को राशि खतो में पहुंची वीरवार को पैसा लेने वालों की भीड़ बैंकों में लग गई। ऐसे में शहर की सड़कों से लेकर बैंकों के बाहर महिलाओं की भीड़ लगी हुई है। मजबूरी कहें या अन्य कुछ लेकिन लोग जवान जान जोखिम में डालकर अपना पैसा लेने बैंक में पहुंच रहे हैं ।इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है ऐसे में लोगों को समझना चाहिए कि बीमारी महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं दूसरी ओर जनधन का पैसा व अन्य सामाजिक भक्तों को देने के लिए प्रशासन की ओर से प्रत्येक गांव में प्रत्येक बैंक का एक सहायक नियुक्त किया गया था जिसके द्वारा गांव के सभी लाभार्थियों को पैसा दिया जाना थाl बावजूद इसके लोग बैंकों में पैसा लेने पहुंच रहे हैं