संवाद न्यूज एजेंसी
बबीना। स्वर्गीय मनोज सोनी की स्मृति में न्यू दशहरा ग्राउंड बबीना में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें जतारा की टीम ने बबीना रॉयल क्लब को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच जतारा और बबीना रॉयल क्लब के मध्य खेला गया। इसमें जतारा टीम 4-3 से बबीना रॉयल क्लब को हराकर जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव की ओर से विजेता एवं उपविजेता टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के विशेष खिलाड़ी प्रणीत सिंह, सुमेंदु, परविंदर, विशाल जतारा एवं नितिन को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका रामस्वरूप झांसी, जीवनलाल कानपुर, करण सिंह झांसी, महेश कुमार, मयूर माते रहे। संचालन चंद्र प्रकाश राय एवं रामसेवक रजक ने व्यक्त किया।
टूर्नामेंट के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी एवं प्रतिभावान व्यक्तियों में खलीफा चंद्रप्रकाश राय, छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष स्वामी शरण यादव, प्रकाश दुबे, सरजीत खिलाड़ी, हरिमोहन पुरोहित एवं राकेश सोनी को सम्मानित किया गया।