फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : सीएमएलआर और डब्ल्यूआर टीम के बीच बराबर रहा मुकाबला

Tue, 19 Mar 2024 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर सोमवार को अंतरशॉप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में सीएमएलआर और डब्ल्यूआर संयुक्त टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सीएमएलआर टीम के खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने मैच के पांचवें मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे हाफ में डब्ल्यूआर संयुक्त टीम के हिमांशु यादव ने पेनल्टी कार्नर से गोल कर टीम का स्कोर 1-1 कर दिया। मैच के अंत तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एक भी गोल करने में नाकामयाब रहे। इसके चलते मुकाबला बराबर रहा। मैच के दौरान नवल किशोर यादव, हजारी यादव व आजाद मैच रेफरी रहे। इस मौके पर खेलकूद संरक्षक ऋषिराज, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं खेलकूद अधिकारी भानु प्रताप सिंह, खेलकूद सचिव अशोक साहू, कोषाध्यक्ष स्वर्ण सिंह, फुटबॉल सचिव भवानी शंकर, क्रिकेट सचिव अमित थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें