फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल, बॉक्सिंग और क्रिकेट, बीयू सब में हिट

Sat, 21 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने अलग-अलग जगहों पर खेली गईं फुटबॉल, बॉक्सिंग और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्रतिद्वंदी टीमों को धूल चटा दी। तीनों प्रतियोगिताओं में बीयू ने विजय पताका फहराई।
विज्ञापन


हमीरपुर के कुरैरा के राम कृष्ण कॉलेज में आयोजित बुंदेलखंड विश्वविद्यालयीय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में ग्यारह कॉलेजों की टीमें ने प्रतिभाग किया था। बीयू ने अपना विजयी सफर जारी रखते हुए लगातार चौथी बार अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।

शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच एनएमवी महाविद्यालय, ललितपुर और बीयू कैंपस के मध्य खेला गया। बीयू कैंपस ने फाइनल मैच 4-0 से जीता। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी दस दिसंबर को नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में खेलने जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीयू की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में बीयू की पिंकी ने कानपुर विश्वविद्यालय की निशिजा को 15-12 से पराजित किया।

57 किलोग्राम भार वर्ग में बीयू की अराधना पटेल ने सिक्किम विश्वविद्यालय की रागिनी को इतना जोरदार पंच मारा कि वह दोबारा उठ नहीं सकीं। आरएससी देकर बीयू खिलाड़ी को विजयी घोषित किया गया। 69 किलोग्राम भार वर्ग में बीयू की इमरोज खान ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को धूल चटा दी। उन्हें भी आरएससी देकर विजेता घोषित किया गया।

इसी तरह, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 19 से 27 नवंबर तक आयोजित नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता में बीयू का पहला मैच लुधियाना विश्वविद्यालय से हुआ। बीयू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 25 ओवर में 233 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।

जवाब में लुधियाना की टीम मात्र 70 रनों पर ऑल आउट हो गई और बीयू ने यह मैच 163 रन से जीत लिया। विश्वविद्यालय की ओर से जफरुद्दीन ने 51, जितेंद्र दीक्षित ने 43, पुष्पेंद्र ने 35 रनों का योगदान दिया। संदीप ने चार विकेट और जफर ने तीन विकेट झटके। स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ. सूरज पाल सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से बीयू को यह सफलता मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें