झांसी। महोबा में आयोजित बुंदेलखंड फुटबॉल चैंपियनशिप पर झांसी डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल क्लब ने कब्जा जमा लिया। फाइनल में झांसी ने महोबा की टीम को पेनाटी शूट आउट में पराजित किया। टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश से कुल सोलह टीमें शामिल हुईं।
17 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कानपुर फुटबॉल क्लब और झांसी डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। जिसमें झांसी ने कानपुर को पेनाटी शूट आउट में हराया। फाइनल मुकाबले में झांसी और महोबा की टीमें मैच के मुख्य समय में एक दूसरे पर कोई गोल नहीं कर पाई। खिताबी मुकाबले में मुख्य कोच विनोद गर्ग एवं असिस्टेंट कोच राकेश काला के निर्देशन में झांसी ओर से गगन वर्मा कप्तान, ओवेश नियाज, विशाल चंदेरिया, अमृतांशु शुक्ला, भावेश मिश्रा, शेख अरबाज, हीरा मेहरा, अर्पित सिंह, गैरी फिलिप, देवेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, राहुल गोस्वामी, अंशु सिंह, गौरव परिहार, अनुज राजवंश और अमन सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।