फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज की ओर बढ़े जेडीए के कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज की ओर बढ़े जेडीए के ‘कदम’
विज्ञापन

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज बाहर फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने जा रहा है। इस दिशा में तेजी से काम जारी है। दो कंपनियों ने इसके निर्माण में रुचि दिखाई है। इनमें से किसी एक कंपनी के चयन के लिए समिति गठित की जा रही है। समिति की संतुष्टि के बाद ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
कानपुर मार्ग पर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने एक सैकड़ा से अधिक निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर संचालित हैं, जिससे यहां दिन भर लोग इस पार से उस पार जाते रहते हैं। सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे निपटने के लिए जेडीए यहां फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने जा रहा है। इस पर तकरीबन एक करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। ब्रिज के निर्माण के लिए जेडीए द्वारा टेंडर निकाला गया था। इसमें दो कंपनियों ने रुचि दिखाई है। कंपनी के चयन के लिए जेडीए समिति का गठन करने जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के समक्ष कंपनियों को अपना कार्य अनुभव रखना होगा। साथ ही बताना होगा कि वे सड़क यातायात को प्रभावित किए बगैर किस तरह से ब्रिज का निर्माण करेंगी। साथ ही बनाए जाने वाले ब्रिज की गुणवत्ता की भी उन्हें जानकारी देनी होगी। इसके अंक निर्धारित किए जाएंगे। अधिक अंक हासिल करने वाली कंपनी को ही निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सामने वाहनों का अधिक दबाव रहता है। ऐसे में निर्माण के दौरान सड़क का यातायात प्रभावित न हो। बगैर किसी व्यवधान के काम शुरू होने के बाद निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूरा हो। समिति इन सब बिंदुओं पर आकलन कर कंपनी का चयन करेगी। जेडीए की जल्द से जल्द काम पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें