फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह स्टेशनों पर बनेंगे पुल और रैंप

विज्ञापन
foot over bridge established in station
विज्ञापन
रेल प्रशासन द्वारा मंडल के छह रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज और रैंप बनाए जाएंगे। इनमें करारी, ओरछा, बरुआसागर, खैलार, खुरंड, सिंहपुर डूमरा स्टेशन शामिल हैं। इसके लिए 14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। टेंडर 12 दिसंबर को खुलेंगे। इससे रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेल मंडल में कुल 186 रेलवे स्टेशन हैं। रेल प्रशासन लगातार स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधाएं जुटाने में लगा है। जैसे फुट ओवरब्रिज, कुल लंबाई के प्लेटफार्म, आरक्षण कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, स्टील बेंच, विश्रामालय, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, खानपान स्टॉल, शीतल पेयजल, रैंप की व्यवस्था आदि। अभी तक ए वन और ए स्टेशनों में आने वाले झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, उरई, महोबा, बांदा, मुरैना, बबीना समेत 50 से अधिक स्टेशनों पर यह सुविधाएं उपलब्ध हैं। मगर, रेल प्रशासन ने अब बी और सी श्रेणी के स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाएं बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी पहल के तहत करारी, ओरछा, बरुआसागर, खैलार, खुरंड और सिंहपुर डूमरा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज और रैंप बनने जा रहा है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही उक्त स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह भी जानिए
------------
- झांसी मंडल पांच नवंबर 1951 को अस्तित्व में आया।
- यहां कुल 15897 रेल कर्मचारी कार्यरत हैं।
- मंडल का कुल ट्रैक 2329.158 किलोमीटर है।
- प्रतिदिन मंडल से 250 से अधिक सवारी और मालगाड़ी गुजरतीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें