foot march for giving bharat ratn to major dhyanchand
झांसी। हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न का पुरस्कार दिए जाने की मांग को लेकर तारक पारकर ने शनिवार को हीरोज मैदान स्थित ध्यानचंद की समाधि स्थल से अपनी पदयात्रा पुन: शुरू की।
तारक ने बताया कि वह 13 फरवरी को दिल्ली पहुंचेंगे और वहां प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनसे मांग करेंगे, कि हॉकी जादूगर को भारत रत्न प्रदान किया जाए। इससे पूर्व तारक ने 15 दिसंबर को अपनी पदयात्रा शुरू की थी, जो 31 दिसंबर को झांसी में पहुंची थी। यहां मौसम के खराब होने के कारण यह पदयात्रा स्थगित कर दी गई थी। शनिवार को पदयात्रा के पुन: शुरू होने अवसर पर मेजर ध्यानचंद की समाधि पर लगी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद पदयात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर अशोक सेन पाली व इशरत हुसैन आदि मौजूद रहे।