फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-कानपुर मार्ग की 34 ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा खाना

Thu, 07 Nov 2019 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो मुकेश साहू, अमर उजाला ब्यूराे, झांसी
विज्ञापन
food soon avlaible in 34 train
विज्ञापन

झांसी- कानपुर मार्ग पर चलने वाली बिना पेंट्रीकार की साबरमती एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ इंटरसिटी समेत 34 ट्रेनों में जल्द ही यात्रियों को खाना व पानी मिलने लगेगा। इसके लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने टेंडर कर दिया है। यह सुविधा शुरू होने के बाद झांसी से आगरा और झांसी से इटारसी के बीच भी बिना पेंट्रीकार वाली ट्रेनों का ठेका दिया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे धीरे- धीरे प्लेटफार्मों से खानपान स्टॉलों को खत्म करना चाहता है। इसके लिए ट्रेन साइडिंग वेंडिंग योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम उन ट्रेनों में भी खाने की सुविधा दे रहा है, जिनमें पेंट्रीकार नहीं है।

इसके तहत झांसी मंडल के कानपुर मार्ग के लिए दिल्ली की एक कंपनी को ठेका दे दिया गया है। अब कंपनी जल्द ही झांसी और कानपुर में बेस किचन बनाएगी, जहां मानक के हिसाब से भोजन तैयार होगा। यह भोजन वेंडर ट्रेनों में बेचेंगे।
विज्ञापन


वेंडर चलती ट्रेन में पैकेट बंद चिप्स, बिस्किट आदि खाद्य सामग्री और पानी की बोतलें भी बेच सकेंगे। मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिल शुक्ला के अनुसार जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

इन ट्रेनों में मिलेगी खाना व पानी की सुविधा
झांसी। झांसी- कानपुर ट्रैक पर जाने वाली अप और डाउन की साबरमती एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ इंटरसिटी, ग्वालियर बरौनी मेल, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, इंदौर राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, बलसाड कानपुर एक्सप्रेस, सिकंदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोरखपुर एक्सप्रेस, इंदौर गोवाहाटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में खाना की सुविधा मिलेगी।

मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों में नहीं मिलता भोजन
झांसी रेल मंडल से प्रतिदिन 150 से अधिक ट्रेनें निकलती हैं। इनमें से मात्र 80 में ही खाना, पानी व अन्य खाद्य सामग्री की सुविधा है। बाकी ट्रेनों में यह सुविधा न होने से यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। गर्मियों में तो उन्हें पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है।

यात्रियों को मिलेगी राहत
अभी तक कानपुर से आने वाली ट्रेनों के मुसाफिरों को झांसी आने पर ही खानपान की सामग्री मिल पाती थी। यही स्थिति झांसी से कानपुर जाने वाली ट्रेनों की थी। मगर, अब इस व्यवस्था से यात्रियों को चलती ट्रेन में खानपान की सामग्री के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें