फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सकरार थाने के पास कार की टक्कर से फॉलोवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कौशाम्बी के पिपरी थानांतर्गत का रहने वाला था मृतक
विज्ञापन

- पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार का लगाया पता
- सिविल लाइन निवासी कार स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सकरार थाने के पास बुधवार की शाम सड़क पार कर रहे फॉलोवर को तेज रफ्तार झांसी आ रही कार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

कौशाम्बी जिले के पिपरी थानांतर्गत गांव रसूलपुर ब्योर निवासी नरेश कुमार (33) सरकार थाने में फॉलोवर थे। बुधवार की शाम को वह थाने से चंद कदम दूर स्थित दुकान पर जा रहे थे। वह जब तक डिवाइडर क्राॅस करते, तब तक झांसी की तरफ आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। थाने से पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भतीजे आनंद कुमार ने बताया कि चाचा नरेश कुमार दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। उनकी नौकरी दादा रामसुख सरोज की मौत के बाद लगी थी।
विज्ञापन


कार चालक का पता चला
थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फॉलोवर को टक्कर मारने वाली कार के बारे में बता चल गया है। कार का स्वामी झांसी के सिविल लाइन का रहने वाला है। इस मामले में कार स्वामी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें