फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फसल चक्र अपनाएं और उन्नतशील बीजों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
नोट। ग्राम नयागांव में बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग की बनी सीसी रोड़ पर नापदानों के गन्द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भंडरा। प्रदेश सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत पठा व रौनी में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि में नवाचार के माध्यम से आय बढ़ाने के उपाय बताए।
ग्राम पंचायत पठा में गोष्ठी का आयोजन ग्राम प्रधान शुभम गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने जैविक खेती के लाभ और पशुपालन करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे हमेशा फसल चक्र अपनाएं। मूंगफली, तिल व उड़द आदि खरीफ फसलों के उन्नतशील बीजों का इस्तेमाल करें। जैविक खेती के माध्यम से भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाएं। खेत की मेढ़ों पर पौधरोपण करें और चारा उगाएं। डीएपी, यूरिया कीटनाशक का अधिक मात्रा में छिड़काव करने से खेती की जमीन बीमार होने लगी है। ऐसे में किसान किसान अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराकर उसमें आवश्यक पोषक तत्व डाले। गोष्ठी में शरदचंद्र मौर्य भूमि संरक्षण अधिकारी मऊरानीपुर, डॉ. गरिमा गुप्ता, डॉ. निशी राय, डॉ. वेंकटेश, डॉ. सुरेशराम, डॉ. नकुल गुप्ता, डॉ. विमलराज यादव, डॉ. आलम, डॉ. गौतम कुमार आदि ने जानकारियां दीं।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी मऊरानीपुर भीकाराम कुशवाहा, बीटीएम हनुमत सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, शिवनारायन रिछारिया, लक्ष्मन सिंह बुंदेला, राजाराम राजपूत, दीपचंद श्रीवास, रोजगार सेवक संतोष राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नोट। ग्राम नयागांव में बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग की बनी सीसी रोड़ पर नापदानों के गन्द

नोट। ग्राम नयागांव में बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग की बनी सीसी रोड़ पर नापदानों के गन्द

नोट। ग्राम नयागांव में बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग की बनी सीसी रोड़ पर नापदानों के गन्द

नोट। ग्राम नयागांव में बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग की बनी सीसी रोड़ पर नापदानों के गन्द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें