फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉग सेफ डिवाइस से कोहरे में रफ्तार भरेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मौसम सर्द होने के साथ ही रेलवे ने कोहरे से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे लोको पायलटों को फॉग सेफ डिवाइस देने की कवायद कर रहा है। इसके बाद कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार कम नहीं होगी। वहीं, क्रॉसिंग और सिग्नलों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाई जा रही है।
विज्ञापन

नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम सर्द होने लगा है। लगातार तापमान कम होने के साथ ही रेलवे ने अभी कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार बरकरार रखने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है। हर साल सर्दियों में कोहरे के दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ जाती है। हालांकि मौजूदा दौर में कम ही ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन कोहरे में ट्रेनों को दौड़ाने के लिए फॉग सेफ डिवाइस लोको पायलटों को दी जा रही है। इस डिवाइस की जरिए लोको पायलट कोहरे के दौरान आने वाले सिग्नल की जानकारी कर पाते हैं। ताकि कोहरे में हादसा न हो। वहीं क्रॉसिंग और गेटों पर भी रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाई जाने लगी हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लोको पायलटों को फॉग सेफ डिवाइस दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें