फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: ताज एक्सप्रेस पर पड़ी कोहरे की मार, 90 दिनों तक नहीं आएगी झांसी

Fri, 02 Dec 2022 07:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कोहरे के चलते सर्दियों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो जाता है। ट्रेनें लेट भी होती हैं। इसे लेकर रेलवे हर साल ट्रेनों को निरस्त करता है। झांसी की प्रमुख ट्रेन ताज एक्सप्रेस पर भी कोहरे की मार पड़ी है। यह ट्रेन 28 फरवरी तक झांसी नहीं आएगी। केवल ग्वालियर से ही चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी रेल मंडल की प्रमुख ट्रेन ताज एक्सप्रेस अब 90 दिनों तक झांसी नहीं आएगी। कोहरे के चलते ट्रेन दिल्ली से ग्वालियर आएगी और ग्वालियर से ही वापस दिल्ली रवाना होगी। इस ट्रेन के झांसी नहीं आने से प्रतिदिन ग्वालियर जाने वाले यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। दरअसल इस ट्रेन से झांसी से ग्वालियर हर रोज करीब 500 लोग जाते हैं।
विज्ञापन


कोहरे के चलते सर्दियों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो जाता है। ट्रेनें लेट भी होती हैं। इसे लेकर रेलवे हर साल ट्रेनों को निरस्त करता है। झांसी की प्रमुख ट्रेन ताज एक्सप्रेस पर भी कोहरे की मार पड़ी है। यह ट्रेन 28 फरवरी तक झांसी नहीं आएगी। केवल ग्वालियर से ही चलाई जाएगी।

वहीं ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस भी एक दिसंबर से 27 फरवरी तक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को कुछ सेक्शन में निरस्त रहेगी। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस भी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दो दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। हावड़ा-मथुरा साप्ताहिक ट्रेन दो दिसंबर से 24 फरवरी तक, मथुरा-हावड़ा 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक मथुरा-आगरा के बीच निरस्त रहेगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे के चलते अधिक विलंब से चलने की वजह से इन ट्रेनों को कुछ सेक्शन में निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


चार दिसंबर को निरस्त रहेगी झांसी-ललितपुर पैंसेजर
बुढ़पुरा स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते चार से पांच दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान झांसी-ललितपुर पैंसेजर (01812/ 01811) एवं ललितपुर-बीना पैंसेजर (01820/ 01819) नहीं चलेगी।

पूर्व मंत्री ने की मांग
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने रेलमंत्री से ताज एक्सप्रेस को लंबे समय तक के लिए निरस्त न करने की मांग की है। रेलमंत्री को भेजे ज्ञापन के जरिए पूर्व मंत्री ने कहा कि ताज एक्सप्रेस बुंदेलखंड के लोगों के लिए काफी अहम है। बड़ी संख्या में यात्री शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर नहीं करते। उनके लिए ताज एक्सप्रेस ही सहारा होती है। इस ट्रेन को इतने दिनों तक निरस्त करने से आम लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें