कोतवाली के लक्ष्मी गेट बाहर कुलदीप स्कूल के पास निर्माणाधीन मकान से गिरी बल्ली की चपेट में आने से पांच साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कुलदीप स्कूल के पास रहने वाले अरविंद ने पुलिस को बताया दूसरे मंजिल पर निर्माण के लिए शटरिंग लगाई थी। उसकी पांच साल की बेटी कामिनी घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। उसी समय शटरिंग में लगी बल्ली ऊपर से उसकी बच्ची पर आकर गिरी।
बल्ली की चपेट में आने से कामिनी लहूलुहान हो गई। कान एवं नाक से खून बहने लगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।