फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेकाबू कार की टक्कर से पांच साल की मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शुरू की चालक की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरसराय। सोमवार को गुरसराय थाना इलाके में बेकाबू कार की टक्कर से पांच साल की बालिका की मौत हो गई। मासूम अपनी दादी के साथ सड़क किनारे खड़ी होकर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दरम्यान वह हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ग्राम आमली निवासी अनिल कुमार कुशवाहा ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी पांच वर्षीय पुत्री प्रज्ञा अपनी दादी रमकू के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम भड़ोकर से लौट रही थी। दोनों को प्रार्थी के फूफा घनाराम मोटरसाइकिल से भड़ोकर चौराहे तक छोड़ गए थे। वहां वे दोनों अपने गांव जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। इसी दौरान झांसी की ओर से काले रंग की तेज रफ्तार कार आई। चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए प्रज्ञा को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। दुर्घटना के बाद चालक घायल प्रज्ञा और उसकी दादी रमकू को अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद प्रज्ञा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक कार स्वास्थ्य केंद्र के पास छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें