फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यात्रा से पहले जान लें स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विभिन्न मंडलों में चल रहे विकास कार्यों के चलते रेलवे ने एक बार फिर से पांच ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। इसमें झांसी-दिल्ली और झांसी से पुणे को जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम रेलवे के मालखेड़ी जंक्शन व महादेवीखेड़ी जंक्शन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन 23, 26 व 27 जून और 3 व 7 जुलाई को निरस्त रहेगा। वहीं, वापसी में निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस का संचालन 24 व 27 जून और 1, 4 व 8 जुलाई को निरस्त रहेगा। इसके अलावा सेंटर रेलवे के गुणतांबा-कान्हेगांव में उच्चीकरण के चलते वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे एक्सप्रेस का संचालन 19 से 26 जून तक निरस्त रहेगा। वहीं, वापसी में पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस का संचालन 20 से 27 जून तक निरस्त रहेगा।

फोटाे ::
- रेलवे पेंशन अदालत में 34 मामलों का हुआ निस्तारण
झांसी। मंगलवार को सीनीनियर इंस्टीट्यूट में साल की पहली पेंशन अदालत का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी ने पेंशन अदालत में बताया कि अभी तक 48 मामले आए हैं, जिनमें से 34 का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा विवेक मिश्रा ने बताया कि पेंशनर अपने मामले पेंशन अदालत में लाएं ताकि, उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा सके। पेंशन अदालत में प्राप्त प्रकरणों 7वें पे-कमिशन के लाभार्थियों को पीपीओ और निस्तारण के रुपयों का भुगतान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक संतोष कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी प्रथम चंद्रशेखर कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी द्वितीय अशोक कुमार मीना, सहायक कार्मिक अधिकारी तृतीय लवी अब्राहम, सहायक कार्मिक अधिकारी चतुर्थ रूपेश कुमार सुमन व सहायक मंडल अभियंता सामान्य हरिओम नगाइच आदि उपस्थित रहे।

जेई ईश्वर दयाल बने माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मी
झांसी। मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीजल लोको शेड में तैनात जेई ईश्वर दयाल सिंह को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिंह को कर्मचारी ऑफ दी मंथ का पुरस्कार प्रदान किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें