झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस एवं कलाविद डाॅ. मधु श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर राजकीय संग्रहालय में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय कालाप्रदर्शनी, चितेरी कला कार्यशाला एवं कला परिचर्चा का समापन हुआ। समापन पर नौनिहाल कलाकारों ने महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य गीत पर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि डाॅ. सविता दुबे एवं विशिष्ट अतिथि डा सुनीता और डा मनोज कुमार गौतम ने रानी लक्ष्मी बाई एवं मधु श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सीताराम कुशवाहा और उनके समूह द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई के शौर्य पर लोकगीत की प्रस्तुति दी। बुंदेली लोक संगीत पर यशिका एवं अंशिका ने रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नाट्यसंगीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रदर्शनी में सम्मलित सभी चित्रकारों का स्मृति चिन्नह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संचालन अमर सोनी ने किया। इस मौके पर नरेश अग्रवाल उमा पारासर, किशन सोनी, विजय शंकर करोलिया, अशोक वर्मा, राकेश चरण, कामिनी बघेल, मुईन अख्तर, ज्योति प्रकाश खरे, प्रवीण राजा, दिनेश श्रीवास्तव, सुमन, कुसुमलता, बविता वर्मा, जगदीश लाल, नीरज आदि मौजूद रहे।