फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेनों की नहीं सुधरी चाल...यात्री रहे बेहाल, पांच निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। घना कोहरा छाया होने की वजह से ट्रेनों की चाल बुरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। हाईस्पीड प्रीमियम गाड़ियां भी घंटों की देरी से चल रहीं हैं। मंगलवार को रेल प्रशासन की ओर से पांच ट्रेनें निरस्त कर दीं गईं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को कड़ाके की ठंड के बीच घंटों स्टेशन पर बिताने पड़े।
रेल प्रशासन द्वारा मिलेनियम एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस व चेन्नई-दूरंतो एक्सप्रेस का संचालन नहीं किया गया। जबकि, दिल्ली की ओर से आने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस 21 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 20 घंटे और महाकौशल एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी से चली। सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ने यात्रियों को छह घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस ने सात घंटे और गतिमान ने तीन घंटे इंतजार कराया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, मंगला 11 घंटे, कर्नाटका साढ़े चार घंटे व यशवंतपुर संपर्क क्रांति सात ने घंटे इंतजार कराया। साथ ही अन्य कई ट्रेनें भी घंटों की देरी से यहां पहुंचीं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम साफ होते ही संचालन समय पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

0000000
अयोध्या के लिए चलाई जाएं स्पेशल ट्रेन: विधायक

झांसी। मंगलवार को सदर विधायक रवि शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र सौंपा। उन्होंने झांसी से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की मांग की। विधायक ने डीआरएम को बताया कि राम मंदिर की स्थापना के अवसर पर झांसी से भारी संख्या में लोग अयोध्या जाना चाहते हैं, परंतु यहां से अयोध्या के लिए सुगमता से रेल सेवा उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन


000000

मुख्य स्नानों पर प्रयागराज नहीं जाएंगे पार्सल

झांसी। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान होने वाले मुख्य स्नानों की तिथियों में प्रयागराज जंक्शन व प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर पार्सल नहीं भेजे जा सकेंगे। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 24 से 26 जनवरी, आठ से 10 फरवरी, 13 से 15 फरवरी, 23 से 25 फरवरी और सात से नौ मार्च तक पार्सल पर प्रतिबंध रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें