फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गुजरात से अयोध्या तक दौड़कर जा रहे 30 धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रामलला के दर्शन के लिए गुजरात से अयोध्या तक 30 धावक दौड़कर जा रहे हैं। मंगलवार को झांसी आगमन पर सिद्धेश्वर मंदिर आश्रम में इन धावकों का जोरदार स्वागत किया गया। धावकों की टीम का नेतृत्व कर रहे रमेश पटेल ने बताया कि यह यात्रा गुजरात के नवसारी जनपद के बिल्लीमोरा से दो जनवरी को शुरू हुई थी। उनकी टीम का उद्देश्य है कि पूरा भारत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की तरह बने। चारों ओर राम राज्य का प्रभाव दिखाई दे। इसी उद्देश्य के साथ रोजाना 90 किलोमीटर दौड़कर 1430 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए 20-21 जनवरी तक अयोध्या पहुंचेंगे। श्रीराम ध्वज दिखाकर धावकों की टीम को मंगलवार को आचार्य हरिओम पाठक ने रवाना किया। टीम में विपुल, जिग्नेश, शुभम, अजय, लवकुश, जितेश, अभिषेक, संजय, ओम, राज, मनीष, सनी, ध्रुव, साकेत, हरदीप, विशाल आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें