फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार अंत्योदय कार्डधारक होंगे आयुष्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में आयुष्मान भारत योजना का लाभ पाने से वंचित अंत्योदय कार्डधारकों के लिए प्रदेश सरकार ने नई पहल की है। अब अंत्योदय कार्डधारकों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। जिले में करीब 45 हजार अंत्योदय कार्डधारकों का नाम आयुष्मान की सूची में जोड़ा जाएगा। शासन का पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये का इलाज निशुल्क मुहैया कराया जाता है। योजना के तहत जिले में बड़े स्तर पर लोग लाभान्वित हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने जनगणना 2011 के डाटा के आधार पर अब तक लाभार्थियों को लाभान्वित किया था। मगर अब अंत्योदय कार्डधारक भी योजना का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन मिलकर सर्वे कराएंगे। जिले में कई अंत्योदय कार्डधारक ऐसे भी हैं, जिनको योजना का लाभ पहले से मिल रहा है। मगर अब योजना से वंचित पात्र भी आयुष्मान की सूची में शामिल हो जाएंगे।
प्रदेश स्वास्थ्य समिति की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह का पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पूर्ति विभाग से अंत्योदय कार्डधारकों की सूची मांगी गई है। जिनका राशन डीलरों की रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। योजना की सूची में कार्डधारकों का नाम जुड़ने के बाद लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि शासन से निर्देश मिल चुके हैं। आयुष्मान से वंचित अंत्योदय कार्डधारकों को योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

काफी समय से अटकी थी प्रक्रिया
प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना लागू होने के बाद से अंत्योदय कार्डधारकों को लाभ देने के लिए तैयारी कर रही थी। इसके लिए कई स्तरों पर प्रयोग किए गए। साथ ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें