फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दर्दनाक हादसा: नदी में एक को बचाने के चक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत; श्राद्ध कर्म के दौरान हादसा

Tue, 29 Sep 2026 02:30 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

घटना रानीपुर के देवी सिंह पुरा गांव की है। सुखनई नदी में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए। यह सभी युवक एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। पांचों की मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक छा गया और कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सुखनई नदी में डूबे पांच लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिले के रानीपुर क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रानीपुर क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में श्राद्ध कर्म के लिए सुखनई नदी गए परिवार के पांच लोग डूब गए।। इसके बाद कोहराम मच गया। पांच लोग एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूब गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से सभी को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि सभी लोग श्राद्ध कर्म के लिए सुखनई नदी पर गए थे। इसी दौरान अभिनय नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक अन्य लोग पानी में उतर गए। देखते ही देखते पांचों गहरे पानी में समा गए। इनमें अर्पित (12), अनूप तिवारी (45), अभिनय तिवारी (26), श्रेयांश तिवारी (21) और पुष्कर शुक्ला (23) शामिल हैं।
विज्ञापन


यह सभी युवक एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिनकी मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी आरए डॉ. अरविंद कुमार के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर उनको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें