फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विकास भवन में नदारद रहे पांच अधिकारी, इंतजार में बैठे रहे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10-12 बजे का समय जनता सुनवाई के लिए तय, अधिकारियों के न मिलने से दूरदराज से आए फरियादी होते रहे परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। विकास भवन में सुबह 10 से 12 बजे तक का समय फरियादियों की समस्याओं को सुनने और उसके निस्तारण के लिए तय किया गया है, लेकिन बुधवार को सुबह 10 बजे तक पांच अधिकारी अपने चैंबर में नहीं मिले। उनके दफ्तर के बाहर दूरदराज से आए फरियादी परेशान होते रहे। फरियादियों ने बताया कि यह एक दिन का हाल नहीं, बल्कि अक्सर इस प्रकार की समस्या की समस्या झेलनी पड़ती है।
अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की तो विकास भवन में 10 अधिकारी अपनी सीट पर मिले, जबकि पांच अपने चैंबर में अनुपस्थित थे। विकास भवन में कई विभाग है और सभी विकास कार्याें से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि जनपद की समस्याओं को लेकर यहां दूरदराज के फरियादी रोज पहुंचते हैं, लेकिन यदि समय पर अधिकारी अपने चैंबर में न मिले तो वह निराश हो जाते हैं। इंतजार करते-करते फरियादी थककर लौट भी जाते हैं। ऐसा ही कुछ मंजर बुधवार को विकास भवन में देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह 10:28 पर पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. अशोक कुमार अपनी सीट पर मिले और उस वक्त वो अपनी पत्रावलियों का काम पूरा करने में जुटे हुए थे। सुबह 10:34 पर जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा अपनी सीट पर नहीं मिले। उनके चैंबर का चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी मौजूद थी।
सुबह 10:40 पर निर्माण विभाग में तैनात अभियंता मानवेंद्र अपने क्षेत्र के कार्याें की समीक्षा करते मिले। सुबह 10:53 पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव अपने चैंबर में पेंशन सत्यापन की प्रगति की जानकारी लेते हुए मिली। इसके बाद सुबह 10:56 पर जिला पंचायतीराज अधिकारी डॉ. बाल गोविंद अपनी सीट पर पत्रावलियां जांचते मिले। इसी प्रकार, रेशम विभाग में एके राव, जिलापूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल, उपायुक्त स्वत: रोजगार डॉ. बीआर आंबेड अपने चैंबर में कार्य करते मिले।
वहीं, सुबह 10:48 बजे पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, 10:50 बजे नेडा अधिकारी, 10:55 पर जिला विकास प्राधिकरण अधिकारी और 10:58 पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता अपने चैंबर में अनुपस्थित थे। नेडा अधिकारी के कार्यालय के बाहर कुछ फरियादी बैठे रहे।
विज्ञापन




वर्जन


अनुपस्थित अधिकारी क्षेत्र में होंगे, क्योंकि गेहूं खरीद और गोशालाओं की व्यवस्थाओं का जिम्मा विकास भवन के अधिकारियों को दे रखा। गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारी मैदान में हैं। - जुनैद अहमद, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें