फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में पांच मीटर गिरा जलस्तर, हैंडपंपों ने पानी देना किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मार्च में अचानक गर्मी शुरू होने का असर हैंडपंपों के जलस्तर पर पड़ रहा है। अभी पूरा महीना भी नहीं बीता है और हैंडपंप पानी देना छोड़ने लगे हैं। इस कारण मरम्मत की शिकायतें बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि हैंडपंपों में अतिरिक्त पाइप बढ़ाना पड़ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पांच मीटर तक पानी का स्तर नीचे चला गया है।
विज्ञापन

कम बारिश होने के कारण महानगर का भूजल स्तर कम हो गया है। इस कारण पानी की समस्या होने लगी है। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन के नलों का सहारा नहीं है, वहां पर हैंडपंप के पानी का उपयोग किया जाता है। बिजौली, बड़ागांव गेट बाहर अन्नपूर्णा कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, सूजे खां खिड़की, सिजरिया कॉलोनी, सराय, दरीगरान, इतवारीगंज, अलीगोल खिड़की समेत ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां पर पानी का संकट है। इसलिए यहां के निवासी हैंडपंप पर निर्भर हैं। लेकिन, हैंडपंप का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। इस कारण आए दिन हैंडपंप से पानी छोड़ने की शिकायतें आ रही हैं। पानी की कमी का ही असर है कि जलसंस्थान में प्रतिदिन हैंडपंप मरम्मत की बीस से अधिक शिकायतें आ रही हैं।
जलसंस्थान ने बढ़ती शिकायतों को देखते हुए छह टीमें फील्ड में भेजनी शुरू कर दी हैं, जबकि पहले चार टीमें गठित की गई थीं। हैंडपंप के मरम्मत के दौरान तीन से पांच मीटर तक पाइप बढ़ाए जा रहे हैं। महानगर में 3,286 हैंडपंप हैं। इनमें से 56 रीबोर की स्थिति में आ गए हैं। जल्द ही इन्हें रीबोर कराया जाएगा।
विज्ञापन

पानी का स्तर तेजी से घट रहा है। इसलिए हैंडपंप मरम्मत की शिकायतें भी अधिक आ रही हैं। छह टीमें रिपेयरिंग में लगी हुई हैं। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को पानी की दिक्कत न हो। - कुलदीप कुमार, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें