फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी मंडल के पांच अस्पतालों का कायाकल्प अवार्ड के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वर्ष 2019-20 के लिए कायाकल्प अवार्ड के लिए झांसी मंडल के छह में से पांच अस्पतालों को कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया है। इसमें ललितपुर का जिला महिला अस्पताल 94.3 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। हालांकि, पिछले वर्ष की अपेक्षा पांच प्रतिशत अंक न बढ़ पाने की वजह से प्रदेश की टॉप सूची में इसका नाम नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत निरीक्षण करने आई टीम ने छह बिंदुओं जैसे कि स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन तथा स्वच्छता को बढ़ावा देना पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया था। आंतरिक मूल्यांकन का निरीक्षण स्थानीय टीम, सहकर्मी मूल्यांकन का निरीक्षण मंडल स्तरीय टीम और अंतिम मूल्यांकन राज्य स्तरीय टीम ने किया। अब रिपोर्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट में अवार्ड के लिए चुने गए मंडल के पांच चिकित्सालयों में ललितपुर तथा जालौन के जिला महिला व पुरुष अस्पताल दोनों और झांसी का सिर्फ जिला पुरुष अस्पताल चुना है। इन सभी को सांत्वना पुरस्कार के स्वरूप में 3-3 लाख रुपये दिए जाएंगे।
यह है कायाकल्प योजना
मंडलीय सलाहकार क्वालिटी एसोरेंस डॉ. राजेश ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता और अच्छी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह महत्वाकांक्षी योजना 15 मई 2015 को शुरू की थी। इसमें एक निर्धारित चेक लिस्ट के आधार पर स्वास्थ्य केंद्रों का तीन चरणों में असेस्मेंट किया जाता है। तीनों चरणों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली चिकित्सा इकाइयों को राष्ट्रीय (भारत सरकार)/राज्य स्तर से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड धनराशि प्रदान की जाती है। जिसमें जिला स्तरीय चिकित्सालयों को क्रमश: प्रथम को 50 लाख, द्वितीय को 20 लाख एवं तृतीय को 10 लाख, जो चिकित्सालय 70 प्रतिशत से अधिक पाते हैं, उन्हें 3 लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें