फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों के खाते में आए बीस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच ग्राम पंचायतों के खाते में आए बीस लाख मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत हुईं चयनित झांसी। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए झांसी की पांच ग्राम पंचायतें चुनी गई हैं। इन पंचायतों में कुल बीस लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। इस पैसे को पंचायतें आधारभूत सहुलियतों को बढ़ाने में खर्च कर सकेंगी। कार्यों में पारदर्शिता, सोशल आडिट, स्वच्छ भारत अभियान समेत अन्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है। पंचायतों के लिए होने वाले सोशल आडिट को इस बार खास महत्व दिया गया। इस श्रेणी में पंचायतों की अलग से स्क्रीनिंग भी हुई। सोशल ऑडिट में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते इस वर्ष झांसी की भी पांच पंचायतें चुन ली गईं। अब इन पंचायतों को अलग-अलग पुरस्कार राशि भी दी गई। प्रथम श्रेणी के पुरस्कार के तौर पर मऊ देहात ग्राम पंचायत को आठ लाख रुपए दिए गए हैं। पंचायती राज अधिकारियों के मुताबिक इस रकम को खास तौर से आधारभूत ढांचे को विकसित करने में ही खर्च किया जा सकेगा। इसके जरिए गौशाला एवं कांजी हाउस निर्माण की मरम्मत, तरल अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन, स्वयं की आय के स्रोत बढ़ाने के उपाय, लाइब्रेरी की स्थापना, ग्राम पंचायतों में जनसुविधा केंद्रों की स्थापना, ग्राम पंचायतों में कार्यालय निर्माण, टीकाकरण के लिए हेल्थ कैंपों का आयोजन जैसे कार्य भी कराए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री की ओर ग्राम प्रतिनिधियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उपनिदेशक पंचायत संजय कुमार बरनवाल के मुताबिक सभी चयनित पंचायतों को खाते में रकम भेज दी गई है। इनसेट पुरस्कृत होने वाली ग्राम सभाएं मऊ देहात, मऊरानीपुर 8 लाख मेढकी, मऊरानीपुर 7 लाख पसौरा, गुरसराय 5 लाख बगरौनी, गुरसराय 2 लाख कुरैठा, बामौर 3 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें