फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास मुहल्लों में बना रहा बिजली संकट, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती ने शहरवासियों को बेहाल कर रखा है। सोमवार की सुबह बेतवा विहार केबल डालने के कार्य के चलते सूतीमिल और उनाव गेट सबस्टेशन से जुड़े 50 से अधिक क्षेत्रों की बिजली बंद रही। इससे लोग परेशान रहे। संबंधित क्षेत्रों की जलापूर्ति भी प्रभावित रही। बुंदेलखंड के शहरी क्षेत्रों को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने का रोस्टर चल रहा है। भीषण गर्मी में शहरवासियों को बिजली खूब रुला रही है। 24 घंटे में बमुश्किल 16 घंटे बिजली मिल रही है। दिन और रात में अलग- अलग वक्त कटौती की जा रही है। बिजली के जाते ही उमस भरी गर्मी पंखा, कूलर, एसी शो पीस बनकर रह जाते हैं। रात में महानगर के अधिकांश हिस्सों में अंधेरा पसरा रहता है। लोगों को रात काटना मुश्किल हो गया। खासकर वृद्ध और बच्चे बेचैन रहते हैं। पिछले दो हफ्तों से यह स्थिति शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई है। लोग बिना बिजली के तड़प रहे हैं। सोमवार को बिजली विभाग ने सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक बेतवा विहार की लाइन डालने का काम किया। इस अवधि में सूतीमिल और उनाव गेट सबस्टेशन से जुड़े अयोध्यापुरी, महेंद्र पुरी कॉलोनी, थापक बाग, करारी, अंबावाय, पाल कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, थापक बाग, फ्रेंड्स कॉलोनी, आईटीआई, पंचवटी, अंदर- बाहर उनाव गेट, मेवातीपुरा, बूढ़ा, भोजला, सुपर कॉलोनी समेत 50 मुहल्लों की बिजली बंद रही। अधीक्षण अभियंता राकेश वार्ष्णेय ने बताया कि अभी यह दिक्कत तीन दिन और बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें