फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के पांच जिलों में कोरोना की दस्तक

विज्ञापन
corona - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। मजबूत घेराबंदी के बाद भी बुंदेलखंड के झांसी, जालौन, बांदा समेत पांच जिलों में कोराना वायरस दस्तक दे चुका है। अब तक ये घातक संक्रमण क्षेत्र के पंद्रह लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। पिछले एक सप्ताह के दरम्यान संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मंगलवार को बांदा और जालौन में एक-एक संक्रमित और पाया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक झांसी मंडल इस आपदा से महफूज था। लेकिन, अब मंडल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार पर पहुंच गई। पहले जालौन जिले में चिकित्सक दंपती में इसका संक्रमण पाया गया, मंगलवार को जालौन में एक व्यक्ति और कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं, झांसी में सोमवार को कोराना का पहला मरीज मिला। ओरछा गेट निवासी 59 वर्षीय महिला इस महामारी से संक्रमित पाई गई। हालांकि, ललितपुर अब भी इस बीमारी से महफूज बना हुआ है। वहीं, चित्रकूट मंडल में एक पखवाड़े पहले दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। लेकिन, पिछले एक सप्ताह के दौरान दो मरीज और मिले हैं। ये मरीज बांदा में ही मिले हैं। बांदा के नरैनी के रामनगर का 26 वर्षीय युवक भी पाजिटिव पाया गया है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इनमें से तीन मरीज पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं। चित्रकूट मंडल के बाकी तीन जिले महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट अभी इससे सुरक्षित बने हुए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के हिस्से में आने वाले बुंदेलखंड के भूभाग में भी कोरोना अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। सागर जिले में अब तक कोरोना संक्रमित पांच मरीज मिल चुके हैं, जबकि टीकमगढ़ में भी दो मरीजों में भी इसका संक्रमण पाया जा चुका है।
तीन मरीज हो चुके हैं ठीक
झांसी। बुंदेलखंड में कोराना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ उनके ठीक होने का क्रम भी जारी है। बांदा में मिले चार संक्रमितों में से तीन पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं। इसे बढ़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। बाकी मरीजों की स्थिति भी स्थिर बनी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही और मरीज भी बीमारी की चपेट से मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण के नियंत्रण के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। आज दोपहर में ही झांसी के हॉट स्पॉट इलाके का निरीक्षण किया। ललितपुर और जालौन में भी प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय बनी हुई है। कोरोना खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जा रही है।
- सुभाष चंद्र शर्मा, मंडलायुक्त - झांसी मंडल
मंडल के बांदा जनपद में अब तक चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन मरीज ठीक भी हो चुके हैं। एक मरीज का इलाज जारी है। जल्द ही उसके भी स्वस्थ होने की संभावना है। प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय बनी हुई है। शहरों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक में एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- गौरव दयाल, मंडलायुक्त - चित्रकूट मंडल
जनपद केस ठीक हुए
बांदा 04 03
झांसी 01 00
जालौन 03 00
सागर 05 00
टीकमगढ़ 02 00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें