फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में पांच प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कमिश्नरी में इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को पांच प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इसके साथ ही इस सीट पर अब तक आठ दावेदार मैदान में आ चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दाखिल हुए पांच नामांकन पत्रों में से तीन दावेदार जालौन जिले से सामने आए। उरई के नया पटेल नगर निवासी माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राठौर, जालौन के कालपी की शमीमा बानो व इकबाल अहमद ने अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र जमा किए। इसके अलावा झांसी के मऊरानीपुर के घाटकोटरा निवासी डा. हरिओम बादल व प्रयागराज के जॉर्ज टाउन निवासी रामकृष्ण शर्मा ने पर्चा भरा। जबकि, इससे पहले वर्तमान एमएलसी प्रयागराज के अल्लापुर निवासी सुरेश कुमार त्रिपाठी, हमीरपुर के मोहदा निवासी जगदीश प्रसाद व्यास और प्रयागराज के लालमणि द्विवेदी नामांकन कर चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया झांसी कमिश्नरी में 12 जनवरी तक जारी रहने वाली है।
सपा ने खोले पत्ते, भाजपा में मंथन जारी
झांसी। शिक्षक विधायक चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपनी स्थित साफ का कर दी है। पार्टी ने इलाहाबाद-झांसी खंड से एसपी पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि, भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन जारी है। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कार्यालय से केंद्रीय कार्यालय भेजे गए दावेदारों के पैनल में चार नाम शामिल किए गए थे। आज-कल में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। वहीं, कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि पार्टी जल्द प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। जबकि, बसपा इस चुनाव से दूरी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें