फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मवीरों की मदद के लिए आगे आई नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन में आधी आबादी भी बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रही है। घर से बाहर निकल रहे लोगों और कोरोना से बचा रहे डाक्टरों को मदद करने के लिए महिलाएं जुटी हुई हैं। कोरोना के कर्मवीरों के लिए कोई चाय बना रहा है तो कोई नाश्ता बना रहा है। इसके साथ ही योद्घाओं को नाश्ते के पैकेट बांटे जा रहे हैं। घर के काम निपटाने के बाद महिलाएं पूरे मन से कोरोना के कर्मवीरों की मदद के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के कटरा जैन मंदिर के पास जैन महिला जागृति मंच ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जुटे पुलिसकर्मियों, डाक्टरों, होमगार्डों की मदद के लिए पहल की है। महिलाएं सुबह घर के काम करने के बाद इन योद्धाओं के लिए लंच पैकेट तैयार करती हैं। इस पैकेट में एक पानी की बोतल, बिस्किट, नमकीन और लंच होता है। बीते चार दिनों में महिलाएं करीब 1200 से ज्यादा पैकेट तैयार कर चुकी हैं। इन पैकेट को दोपहर में विभिन्न जगह तैनात पुलिसकर्मियों, अस्पताल में काम कर रहे डाक्टरों, सफाई कर्मचारियों को वितरित किया जाता है। पैकेट तैयार करने के दौरान महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख रही हैं। साथ ही मास्क लगाकर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने वाले योद्धाओं की मदद के लिए पहल कर रहे हैं। रोज करीब 200 पैकेट तैयार करते हैं।- कल्पना जैन, अध्यक्ष महिला जागृति मंच
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए डॉक्टर मदद कर रहे हैं। उनकी मदद करने के लिए हम इतना तो कर ही सकते हैं।- कविता
लॉकडाउन का पालन कराने वाले पुलिसकर्मियों की मदद के लिए नाश्ते और चाय का प्रबंध कर जनसेवा कर रहे हैं।- पूजा
सेवा का भाव ही हमारे समाज का संस्कार है। इसलिए पूरे मनोयोग से कर्मवीरों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।- रजनी
डॉक्टर और पुलिसकर्मी हमारे लिए घर से बाहर काम कर रहे हैं। उनके लिए पानी की बोतल का प्रबंध करते हैं।- सारिका
कोरोना के योद्धा समाज को स्वस्थ रखने के लिए जुटे हैं। रोज 10 लीटर चाय तैयार कर वितरित करा रहे हैं।- अर्चना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें