फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिना हेलमेट बुलेट चलाकर निकले मत्स्य पालन मंत्री

विज्ञापन
काफिले में शामिल बिना हेलमेट बुलेट सवार लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय कुमार निषाद एक जुलूस के साथ सर्किट हाउस से निकलकर दीनदयाल सभागार पहुंचे जबकि जिला प्रशासन ने 30 मई से ही जनपद में शांतिभंग (163) की धारा लागू की है। इसके तहत, पांच से अधिक व्यक्तियों का समूह बनाकर चलने पर रोक है। जुलूस निकालने पर भी साफ तौर से मनाही है, लेकिन मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद ने इसकी परवाह नहीं की। सर्किट हाउस से वह करीब 25 दो पहिया वाहनों के भारी-भरकम जुलूस के साथ निकले। अधिकांश वाहन में तीन युवक सवार थे। वहीं, मत्स्य मंत्री जिस बुलेट को चला रहे थे, उसके आगे वाहन नंबर के बजाय पार्षद लिखा था। मंत्री डा. संजय बिना हेलमेट लगाए बुलेट चलाते हुए सभा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा एवं व्यवस्था में प्रशासनिक एवं पुलिस अफसर मौजूद रहे, लेकिन वह भी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें