फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को किया गया याद

Tue, 04 Dec 2018 02:19 AM IST
jhansi
विज्ञापन
celebrate rajendra prasad birth day - फोटो : demo
विज्ञापन

सोमवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई। इस अवसर पर विविध आयोजन हुआ। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता दिवस मनाया।बुंदेलखंड अधिवक्ता परिषद द्वारा डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई। इस मौके पर सुनील कुमार खरे, हरिशरण खरे, देवराज सिंह कुशवाहा, अंबिका सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।

विज्ञापन


डिवीजनल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष राजीव कुमार खरे ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद ने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया। उनके जीवन से सभी को सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम श्रीवास्तव, बृजकिशोर महेश्वरी, लखन लाल श्रीवास्तव, रामप्रकाश अग्रवाल, मनोहरलाल बाजपेई, बृजभूषण वर्मा उपस्थित रहे।वहीं, महर्षि भीमराव अंबेडकर कॉलेज समिति ने एनडी गौतम की अध्यक्षता में समारोह मनाया गया। इस मौके पर सुभाष श्रीवास्तव, सुनील, बालकिशन, आरके गौतम, राहुल देव, अनिल मौजूद रहे।

कायस्थ सेवा समिति ने भी जयंती मनाई। मुख्य अतिथि हरीकृष्ण सक्सेना ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार से डा. राजेंद्र प्रसाद के नाम से कम से कम दो परियोजनाओं को चलाने एवं पटना से झांसी तक सीधे ट्रेन चलाने और उसका नाम राजेंद्र जी एक्सप्रेस रखे जाने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र किशोर खरे, रूपनारायण सक्सेना, विशाल निगम, नंदलाल श्रीवास्तव, राकेश निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन


झांसी टैक्स बार एसोसिएशन ने भी जयंती मनाई। वक्ताओं ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद के जीवन की अनूठी शैली व योग्यता के अनुरूप अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अध्यक्ष वकील चंद्र दुबे, बृजेंद्रमणि त्रिपाठी, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, रामेश्वर राय मौजूद रहे। आयकर अधिवक्ता संघ ने अध्यक्ष विजय खन्ना की अध्यक्षता तथा उपायुक्त आयकर अरुण भाटिया के मुख्य आतिथ्य में जयंती मनाई गई। इस मौके पर अनिल गुरनानी, अभय शर्मा, राकेश झा, एके सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस मनाया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. अरविंद कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें