फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला बुंदेली फिल्म फेस्टिवल 30 से

Sat, 24 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dance, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
बुंदेली भाषा की फिल्मों और बुंदेलखंड के कलाकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहले बुंदेली फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय संग्रहालय और बुंदेलखंड फिल्म एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल 30 दिसंबर से एक जनवरी तक चलेगा। राजकीय संग्रहालय में 30 से अधिक बुंदेली डॉक्यूमेंट्री, लघु और फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। फिल्मकार 26 दिसंबर तक प्रविष्टियां भेज सकते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार क ो एक होटल में पत्रकारों को बुंदेलखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पचौरी, सचिव संजय तिवारी ने बताया कि फेस्टिवल में करीब तीस डाक्यूमेंट्री, लघु व फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसके लिए बुंदेलखंड के सभी फिल्मकारों से प्रविष्टिया मांगी गई हैं। प्रदर्शित फिल्मों का चयन फेस्टिवल की ज्यूरी करेगी, जिसका गठन 25 दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में काम कर रहे बुंदेलखंड के कलाकार आशुतोष राणा, राज शांडिल्य, के शैलेंद्र आदि से संपर्क किया जा रहा है कि वह फेस्टिवल में शिरकत करने आएं। फेस्टिवल 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। पहले दिन विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि उन्हें भी बुंदेली फिल्मों के बारे में गहराई से जानकारी मिल सके। 

उन्होंने बताया कि सभी फिल्मकार 26 दिसंबर तक अपनी फिल्में सीडी फार्मेट में एसोसिएशन के कार्यालय में जमा करा दें। इस अवसर पर देवदत्त बुधौलिया, समीर खान, रजनीश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र खरे, देवराज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें