फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूली बसों में फर्स्ट एड बॉक्स मिला न अग्निशमन यंत्र, 13 वाहनों के कटे चालान, 7 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) की टीमों ने बृहस्पतिवार को स्कूली वाहनों की चेकिंग की। दो स्कूल की बसों में न तो फर्स्ट एड बॉक्स मिला और न ही अग्निशमन यंत्र। वहीं, 11 ऑटो में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चे मिले। 7 वाहन मानक के अनुरूप नहीं मिले। इस पर 13 वाहनों का चालान काटा गया और 7 वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम ने बताया कि मंडलायुक्त के आदेश पर स्कूल के वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया है। सुबह निकली टीमों ने विभिन्न रास्तों पर वाहनों को रोककर चेकिंग की। बताया कि गोरामछिया के एक शिक्षण संस्थान समेत एक अन्य बस चेक की गईं। इसमें न सिर्फ क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी सवार थे बल्कि फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले। सीट बेल्ट भी नहीं थी, जिसके चलते दोनों बसों के चालान काटे। वहीं, स्कूलों से जुड़े 11 ऑटो के अंदर क्षमता से ज्यादा बच्चे मिले, जिस पर चालान काटा। 7 वाहनों के अंदर न सिर्फ क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे थे बल्कि वाहन भी मानक के अनुरूप नहीं थे, जिस पर सीज किए हैं। एआरटीओ ने बताया स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें