फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहले बनाया आरोपी, अब रेंजर को बचाने में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम सैंयर में वन विभाग की जमीन पर पक्की सड़क का निर्माण कराने पर विभागीय अफसरों ने रेंजर, वन दरोगा और वन रक्षक को आरोपी मानते हुए तीनों के खिलाफ चार्जशीट की संस्तुति की थी। वन दरोगा और वन रक्षक को तो तुरंत ही चार्जशीट दे दी गई थी, लेकिन अब विभागीय अफसर रेंजर को बचाने में जुट गए हैं। अब तक वन मुख्यालय चार्जशीट नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

झांसी वन रेंज के ग्राम सैंयर में वन विभाग की जमीन पर बिना अनुमति के सात सौ मीटर लंबी व तीन मीटर चौड़ी पक्की सड़क का निर्माण कराया गया था। तकरीबन एक माह तक सड़क बनती रही और विभागीय अफसरों को सड़क निर्माण की खबर तक नहीं लगी। शिकायत पर वन विभाग के अफसरों की नींद टूटी और प्रकरण की जांच शुरू की। वन विभाग की जमीन पर सड़क का निर्माण पाए जाने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन दरोगा और वन रक्षक को आरोपी बनाया गया था। अफसरों ने वन दरोगा और वन रक्षक को चार्जशीट थमा दी थी। साथ ही क्षेत्रीय वन अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट की संस्तुति करते हुए वन मुख्यालय भेजने के आदेश दिए थे। लेकिन अब अफसर रेंजर को बचाने में जुट गए हैं। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रेंजर की चार्जशीट वन विभाग की फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई।
वन संरक्षक महावीर कौजालगी ने बताया कि सड़क निर्माण के आरोपी क्षेत्रीय वन अधिकारी को चार्जशीट की संस्तुति की गई थी। प्रभागीय वन अधिकारी को लिखित रूप से चार्जशीट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही चार्जशीट वन मुख्यालय भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें