फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग, तीन घायल

Thu, 28 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fring, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत हंसारी में मंगलवार की देर रात रंगबाजी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। दोनों ओर से पहले लाठियां चलीं तथा बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई। एक व्यक्ति के पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी गरिमा सिंह ने बताया कि आजाद यादव पुत्र कल्याण सिंह की हंसारी में शराब की दुकान है। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर शराब लेने ठेका पर पहुंचे। इन्होंने शराब मांगी तो सेल्समैन ने देने से इनकार कर दिया, इस बात से नाराज होकर आरोपी मारपीट करने लगे। सेल्समैन सत्यवीर ने तुरंत मामले की जानकारी आजाद यादव को दी, जो अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच डंडे चले और फायरिंग व पथराव भी हुआ, इसमें पेट में गोली लगने से नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वीटू यादव व रवि यादव भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, यशपाल पुत्र भगवान सिंह निवासी हंसारी प्रेमनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार की रात भरत यादव, आजाद यादव पुत्र कल्याण सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र भरत यादव, सत्यवीर पुत्र कमल सिंह, भरत पुत्र चंदन, छोटू पुत्र पप्पू, सुक्खू पुत्र श्यामलाल व तीन-चार अज्ञात लोगों ने हंसारी के पलक मैरिज होम के पास खड़े उनके पुत्र नागेंद्र व उसके साथियों पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने डंडों से मारपीट करते हुए पथराव किया। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की, इस दौरान पेट में गोली लगने से नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग गए। पुलिस ने यह मामला धारा 395, 397, 427, 504, 506 में दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आरोपियों के बारे में सुरागकशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें