फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दौरान हर्ष फायरिंग, दूल्हे के पिता समेत दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद जालौन के उरई नगर स्थित एक विवाह घर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से भगदड़ मच गई। गोली के छर्र्रे लगने से दूल्हा के पिता समेत दो महिलाएं भी घायल हो गईं। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यहां तीनों की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

उरई के कोतवाली क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर निवासी राकेश चंद्र के पुत्र की सोमवार को एक विवाह घर से शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। बरात आने के बाद विवाह घर में नाच गाना चल रहा था। रात करीब 10.30 बजे जयमाला की रस्म के दौरान एक रिश्तेदार बंदूक से हर्ष फायरिंग करने लगा। कई राउंड गोली चलाने के बाद रिश्तेदार बंदूक नीचे कर कारतूस लगा रहा था। इसी बीच अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। पास में ही खड़े दूल्हा के पिता राकेश चंद्र, बहन रंजना व एक अन्य महिला रिश्तेदार कुसुम को छर्रें लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी रस्में रोक दी गईं। गोली चलाने वाला रिश्तेदार भी मौके से भाग निकला। रिश्तेदार तीनों को उपचार के लिए उरई स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां खबर पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को मेेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां तीनों की हालत में सुधार बताया गया है। उरई पुलिस ने भी झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल व मौके पर मौजूद रिश्तेदारों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें