फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के घर फायरिंग, गरौठा विधायक के पुत्र पर लगाया आरोप

Tue, 24 Oct 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
crime, jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नवाबाद थाना इलाके में सोमवार की शाम समाजवादी पार्टी के नेता महावीर भार्गव के घर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सपा नेता ने गोलीबारी का आरोप भाजपा गरौठा विधायक के पुत्र पर लगाया। वहीं, भाजपा विधायक ने आरोपों को सरासर गलत ठहराया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की प्रबुद्ध सभा के महानगर अध्यक्ष महावीर शरण भार्गव महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के पास जेडीए कालोनी में परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम तकरीबन पौने छह बजे वह घर पर थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार होकर छह - साल लोग आए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे वह और परिवार के अन्य लोग जान बचाकर घर की ऊपरी मंजिल पर भागे। यहां से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गोलियां घर की बाहरी दीवारों में लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिनों उनके पुत्र का विवाद गरौठा विधायक जवाहर लाल राजूपत के पुत्र से हुआ था, जिसमें उनके पुत्र समेत चार के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई थी। इसी मामले में विधायक के पुत्र ने गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस राजीनामे का दबाव बना रही है। इसकी शिकायत पर लखनऊ में उच्चाधिकारियों से करेंगे।

वहीं, विधायक जवाहर लाल राजपूत का कहना है कि उनके पुत्रों का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। पेशबंदी कर उनके पुत्र को फंसाने की साजिश की जा रही है। यह आरोप उनके और उनके परिवार के मूल स्वभाव के एकदम विपरीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें