फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला फास्टा के किचन में लगी आग, सामान राख

Wed, 14 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी द्वारा संचालित ला फास्टा के बेस किचन में मंगलवार की सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग में हजारों रुपये का सामान व विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हकीकत जानी।

मंगलवार की सुबह 8.15 बजे रेलवे स्टेशन पर स्थित ला फास्टा (फास्ट फूड प्लाजा) के बेस किचन में कर्मचारी राकेश कढ़ाई पर पूड़ियां तल रहा था। तेल के अधिक गर्म होने के कारण आग की लौ ऊपर लगे ढक के अंदर प्रवेश कर गई। ढक की परत तैलीय होने के कारण उसमें आग लग गई। यह देख कर्मचारी डर गया और उसने आग बुझाने के लिए पानी फेंका। गर्म तेल में पानी गिरने से आग और उग्र हो गई। देखते ही देखते आग बेस किचन में चारों तरफ फैल गई। यह देख अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ला फास्टा के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


जीआरपी, आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तक तक बेस किचन में रखी चार भट्टियां, पंखे, वेट मशीन, राशन व अन्य विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। एसपी रेलवे रामबोध ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोपहर बारह बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस से इलाहाबाद से लौटे मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल व सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे ने भी ला फास्टा का निरीक्षण किया व कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।  
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने झांसी रेलवे स्टेशन पर लॉ फास्टा फूड प्लाजा खोलने का लाइसेंस मुंबई की सनसाइन कैटरर्स संस्था को दे रखा है। आईआरसीटीसी ने प्रति वर्ष 54 लाख रुपये लाइसेंस फीस तय कर रखी है। मगर, पिछले लंबे समय से कंपनी द्वारा 38 लाख 33 हजार 649 रुपये बकाया जमा नहीं करने पर आईआरसीटीसी के रीजनल डायरेक्टर (वेस्ट जोन) वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर आठ मई को लॉ फास्टा बंद करा दिया गया था। बकाया राशि जमा होने पर 27 अगस्त को ही ला फास्टा का दोबारा संचालन शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें