फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 46 डिग्री, पिघलने लगा सड़क का डामर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मंगलवार को आसमान से आग बरसी। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो गया। भीषण गर्मी में सड़क का डामर तक पिघलने लगा। झांसी-शिवपुरी हाइवे पर बड़े और भारी वाहन निकलने से जगह-जगह सड़क दब गई।
विज्ञापन




मैदानी इलाकों से आने वाली हवा पिछले तीन दिनों से झांसी के तापमान में इजाफा कर रही है। जितनी गर्मी नौतपा में नहीं पड़ी, उससे ज्यादा अब झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। पांच दिनों में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। भीषण गर्मी की वजह से जहां दोपहर में शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, सड़क का डामर तक पिघलने लगा। भारी वाहनों के निकलने से खासकर हाईवे पर कुछ जगहों की सड़क दबने से ऊंची-नीची हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि झांसी में 12 जून तक लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें