झांसी। बुधवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र के टाकोरी गांव में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से चार से पांच खेतों में आग लग गई। आग से करीब एक बीघा की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।
टाकोरी गांव निवासी संजय कंचन के खेत में दोपहर करीब 3 बजे बिजली के तारों से चिंगारी निकलने के बाद आग लग गई। ग्रामीण पुलिस को सूचना देकर खुद आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद पास के गिरीराज यादव, शिवशंकर यादव और प्रेम अहिरवार के खेत में आग लग गई। खबर मिलते ही झांसी व मोंठ से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक करीब एक बीघा की फसल आग की चपेट में आने से जल चुकी थी। इससे लाखों का नुकसान हुआ। वहीं, जेल चौराहा व दयाराम कॉलोनी में आग लगने की खबर पर दमकलकर्मी दौड़े। यहां गाड़ी ने आग पर काबू पाया।