फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिनभर बरसती रही आग फिर आधी रात आई आंधी, खंभे गिरे उड़ी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बुधवार को झांसी का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सर्वाधिक दर्ज हुआ लेकिन, आधी रात के बाद मौसम ने अचानक पलटा खाया। आधी रात के बाद आई तेजी आंधी अपने साथ महानगर की बिजली भी उड़ा ले गई। आंधी के बाद सीपरी बाजार, नंदनपुरा, शहर, पंचकुइयां, ईसाई टोला, अयोध्यापुरी कॉलोनी, महेंद्र पुरी कॉलोनी, फिल्टर रोड समेत अन्य इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। मुन्नालाल पावर हाउस से भी आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान कई जगह पेड़ समेत बिजली के तार टूटने की भी सूचना मिली है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान प्रदेश में सर्वाधिक झांसी का ही दर्ज हुआ है। इसके बाद उरई में 44 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर का 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जारी आंकड़ों के आधार पर अभी तक बांदा सर्वाधिक तापमान के साथ पहले पायदान पर था पर बुधवार को बांदा का तापमान मौसम विभाग की ओर से जारी नहीं हुआ। इधर, तल्ख धूप ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। दोपहर में आसमान से बरसती आग जैसी धूप से बचने के लिए लोग अपने शरीर को ढंककर बाहर निकले। मंगलवार की रात भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। बुधवार देर-रात आंधी-पानी के बाद मौसम नरम हो गया।
विज्ञापन






आंधी-पानी में गुल हो गई महानगर की बिजली


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें