झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने पाल कॉलोनी में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस व मैगजीन बरामद की गई।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी निवासी यादवेंद्र सिंह यादव एक अप्रैल को अपने घर के पास घूम रहे थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर दीपक पाल ने उन पर जान से मारने की नीयत से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया था। घटना का वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रासिंग के पास से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास एक लाइसेंसी पिस्टल, एक खोखा, दस जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद की गई। इसी तरह प्रेमनगर थाना पुलिस ने बल्लमपुर नहर के पास सुनील कुमार पांडे को एक चाकू के साथ पकड़ लिया।