रविवार शाम रेलवे वर्कशॉप में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रविवार शाम को अचानक मौसम बदलने के साथ ही वर्कशॉप में अंदर की तरफ कूडे़ के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं उठने लगा। यह देखकर रेलकर्मी घबरा गए। रेलकर्मियों की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग की लपटें उठने लगीं। आग बुझाने में एक गाड़ी नाकामयाब रही। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे तक आग लगी रही।