फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग से मकान बनवाने का सपना हुआ खाक

विज्ञापन
मकान में लगी आग बुझाते लोग।
विज्ञापन
झांसी। रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के सूजे खां खिड़की के पास रहने वाले मजदूर के मकान में आग लग गई। आग से कमरे में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही मकान का निर्माण कराने के लिए जोड़कर रखे गए ढाई लाख रुपये भी जल गए। दमकल विभाग की टीम ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सूजे खां खिड़की निवासी विजय वर्मा मजदूरी करते हैं। रविवार को वह मजदूरी करने गए थे। उनकी पत्नी व दो बच्चे घर पर थे। इसी बीच दोपहर करीब एक बजे अचानक कमरे मेें आग लग गई। पत्नी की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। आग देखकर लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने लोगों के सहयोग से करीब दो घंटे आग को बुझाया, लेकिन जब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया। विजय ने बताया कि उसने मजदूरी कर पाई-पाई जोड़कर मकान के निर्माण के लिए करीब ढाई लाख रुपये जोड़कर रखे थे। वह भी आग की चपेट में आकर जल गए।
युवक ने जान पर खेलकर बच्चों को निकाला
आग लगने के दौरान बच्चे आग की लपटों में घिर गए थे। स्थानीय युवक हाफिज अनवर ने आग की लपटों के बीच अंदर जाकर बच्चों को बाहर निकाला। इतना ही नहीं सिलिंडर भी बाहर निकाला। युवक की बहादुरी देखकर सभी दंग रह गए। अगर समय रहते सिलिंडर बाहर निकलता तो और भी बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें