फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 22 Jun 2021 09:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

जानकारी पर पहुंचे रेलवे स्टाफ ने देखा कि कोच के एसी पैनल में आग लग रही थी। आनन-फानन में ट्रेन को रोक कर कोच खाली कराया गया। अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग बुझाते लोग, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन संख्या 02851 के एसी कोच में मंगलवार को आग लग गई। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने आग को बुझाया। यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02851 झांसी से ग्वालियर के लिए जा रही थी। इस दौरान कोटरा स्टेशन के नजदीक एसी कोच बी 2 में सवार यात्रियों ने कोच से धुआं निकलता देखा। इससे कोच में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे स्टाफ को दी।  

जानकारी पर पहुंचे रेलवे स्टाफ ने देखा कि कोच के एसी पैनल में आग लग रही थी। आनन-फानन में ट्रेन को रोक कर कोच खाली कराया गया। अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद ट्रेन करीब 45 मिनट डबरा स्टेशन पर खड़ी रही। बताया जाता है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें