फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शारदा हिल्स कॉलोनी के अपार्टमेंट में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रविवार रात करीब आठ बजे अंतिया तालाब के पास स्थित शारदा हिल्स कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। हालांकि आग के किचन से आगे फैलने से पहले उस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कॉलोनी निवासी राकेश दीक्षित पुत्र सतीश चंद्र के घर के किचन में आग लग गई। आग को फैलती देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी जमा हो गए। घर से लोगों को बाहर निकाला गया। सीएफओ राजकिशोर राय भी पहुंच गए। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ के मुताबिक, आग लगने की वजह से किसी के चुटहिल होने की सूचना नहीं है। कारणों की जांच की जा रही है। उधर, आग लगने की सूचना पर सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल विद्यासागर सिंह समेत पुलिस बल भी पहुंच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें