फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा फैलाने वालों पर होगी एफआईआर

Fri, 28 Aug 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। सड़क या किसी सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाना भारी पड़ सकता है। मंडलायुक्त ने गंदगी फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री केे आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जन सहभागिता की कमी के चलते धरातल पर यह अभियान साकार होता नजर नहीं आ रहा है। लोग जहां - तहां कूड़ा फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन, अब इस प्रवृत्ति पर सख्ती से लगाम लगाने की तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में मंडलायुक्त के राममोहन राव ने मंडल के तीनों जनपदों के सभी नगर निकायों को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने कूड़ा फैलाने वालों को सूचीबद्ध कर नोटिस जारी करने तथा म्यूनिसिपल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने निकायों के अधिकारी /कर्मचारियों को इसकी सतत निगरानी कराने को कहा है।
विज्ञापन


संपत्ति रजिस्टर बनाएं निकाय
झांसी। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने मंडल के सभी निकायों को संपत्ति रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें उन्होंने निकाय से संबंधित संपत्ति का ब्योरा दर्ज करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संपत्ति रजिस्टरों का निरीक्षण करें तथा इसका प्रमाण भी प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें